हिमाचल के प्रोटेम स्पीकर होंगे पूर्व मंत्री चंद्र कुमार

Spread the love

पूर्व मंत्री एवं विधायक चंद्र कुमार विधानसभा (Assembly) के प्रोटेम स्पीकर होंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर  ने चंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। वह विधानसभा सत्र में (assembly session) नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। विधायकों को शपथ के बाद नए सिरे से विधानसभा अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार कांगड़ा जिला के ज्वाली विधानसभा से निर्वाचित हुए हैं, वो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी हैं।

उनका ताल्लुक ओबीसी वर्ग से है। बुधवार को राजभवन से मंजूरी मिलते ही प्रदेश सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।  दीगर, है कि प्रोटेम स्पीकर की तात्कालिक संवैधानिक व्यवस्था होती है। बाद में विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की जाती है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 या 20 दिसंबर के बाद धर्मशाला तपोवन में प्रस्तावित है। ये अलग बात है कि विधानसभा सचिव के स्तर पर सत्र की अधिसूचना जारी नहीं हुई है।