हिमाचल के CM व उप CM ने किया 8 विभागों का बंटवारा

Spread the love

सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में मंत्रियों की नियुक्ति से पहले विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पांच महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को तीन विभाग दिए गए हैं।

मुख्य सचिव आरडी धीमान द्वारा मंगलवार देर रात इस सम्बंध में अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री के पास वित्त, गृह, योजना, कार्मिक और सामान्य प्रशासन जैसे अहम विभाग रहेंगे। जबकि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जलशक्ति, परिवहन और भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग आवंटित किए गए हैं।अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि जब तक मंत्रियों की नियुक्तियां जब तक नहीं हो जाती हैं, तब तक अन्य सभी विभागों को मुख्यमंत्री ही सम्भालेंगे