हिमाचल के 10 पुलिस जवानों को साइबर बैज का सम्मान

Spread the love

साइबर क्राइम से निपटने में बेहतरीन कार्य करने पर हिमाचल प्रदेश के 10 पुलिस जवानों को साइबर बैज से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2023 में साइबर पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदेश पुलिस मुख्यालय यह सम्मान प्रदान करेगा। प्रदेश पुलिस महानिदेशक डा. अतुल वर्मा की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। सूबे के एक हेड कांस्टेबल और नौ कांस्टेबलों का इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इनमें एक महिला कांस्टेबल भी शामिल है। जिन पुलिस जवानों का साइबर बैज के लिए चयन हुआ है, उनमें कांगड़ा जिला का हैडकांस्टेबल आजाद सिंह, पुलिस जिला बददी का कांस्टेबल हेमंत कुमार, सिरमौर जिला का कांस्टेबल अमरिंद्र सिंह, किन्नौर जिला का चंद्र प्रकाश, लाहौल-स्पीति जिला का शुभम चौहान, चंबा का प्रदीप सिंह, सोलन का जगदीश कुमार, साइबर क्राइम धर्मशाला का विशाल पटियाल, साइबर क्राइम मंडी की आरती देवी और प्रथम बैटालियन जुन्गा का रितीश कुमार शामिल है।