हिमाचल: CM योगी आज 2 चुनावी जनसभाओं को करेंगे संबोधित, 10 से ज्यादा रैलियां प्रस्तावित…

Spread the love

CM योगी आदित्यनाथ आज हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। सीएम योगी हिमाचल में तीन जन सभाओं को संबोधित करेंगे। हिमाचल की हमीरपुर, मंडी और सोलन में सीएम योगी की सभाएं होंगी। भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल सीएम योगी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होना है।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है। भारतीय जनता पार्टी सत्ता में दोबारा लौटने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए है। इसके लिए भाजपा अपने नेताओं की पूरी फौज हिमाचल के चुनावी मैदान में उतरने जा रही है।