हरियाणा नंबर की गाड़ी में आए युवको ने ऑटो चालक के साथ की मार पीट,चालकों ने चक्का जाम की दी चेतावनी

Spread the love

सोलन शहर के पुराने बस स्टैंड से चंबाघाट की ओर जा रहे ऑटो चालक के साथ कुछ व्यक्तिओ ने हाथापाई कर दी। इसके बाद ऑटो चालकों ने पुलिस चौकी में जाकर शिकायत दर्ज की और चेतावनी दी की यदि जल्द इस पर कोई कार्यवाई नहीं हुई तो वे सभी मिलकर हड़ताल और चक्का जाम करेंगे।

ऑटो यूनियन प्रधान, धर्मपाल ठाकुर ने कहा की पिछली रात को कुछ व्यक्तियों ने सवारियां ले जा रहे ऑटो चालक के साथ मारपीट की। ऑटो चालक एक सवारी को उतार रहा था उस वक़्त उसपर कुछ व्यक्तिओं ने हमला कर दिया। ऑटो चालक को गंभीर चोटें आई है जिसके चलते सभी ने मिलकर यह निर्णय लिया है की जब तक पुलिस प्रशासन सख्त कार्यवाई नहीं करेगी तब तक ऑटो नहीं चलेंगे । यदि फिर भी उनकी बात नहीं मानी जाती है तो मज़बूरन वे अगला कदम उठाकर चक्का जाम करेंगे।