
हिमाचल प्रदेश में सवर्ण समाज के लोग जयराम सरकार से खासे नाराज चल रहे हैं। इसी कड़ी में सवर्ण समाज के लोगों ने जयराम सरकार में मंत्री डॉ. राजीव सैजल के खिलाफ नारे लगाए हैं।
शिमला के कसौली में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ लोगों ने गो-बैक के नारे लगाए। संगठन के कार्यकर्ताओं के चामियां में एकत्र होने की सूचना मिलने के बाद कसौली पुलिस के जवान भी मंत्री के साथ मौके पर मौजूद रहे।