सोलन में गूंजा राम-नाम, भारी तादाद में पहुंची साध संगत….

Spread the love

रविवार को जिला में राम नाम का डंका बजा। अवसर था डेरा सच्चा सौदा की प्रदेश स्तरीय नामचर्चा का। जिसमें हिमाचल से बड़ी तादाद में साध संगत ने शिरकत की। प्रदेश स्तरीय नामचर्चा में पहाड़ों के सुहाने मौसम को और भी मनोरम बना दिया।

नाम चर्चा के दौरान आई हुई भारी तादाद में साध संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों को सुन व दर्शन किये। इसके बाद नाम चर्चा के दौरान डेरा सच्चा सौदा की मुहिम अनाथ मातृ पितृ सेवा के तहत 15 अति जरूरतमंद बुजुर्गों को राशन वितरित किया गया।

   

आत्मनिर्भर मुहिम के तहत साध संगत ने 7 महिलाओं को सिलाई मशीनें देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद की। रविवार को सोलन में एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा था। हर तरफ डेरा अनुयायी दिखाई दे रहे थे और सत्संग पंडाल के इर्द-गिर्द रंग बिरंगे झंडे बड़े-बड़े स्वागत द्वार शोभायमान हो रहे थे।