सोलन में आज श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया

Spread the love

सोलन में आज गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून में श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय रागी जत्थों सहित विशेष रूप से यमुनानगर से आई भाई साहब भाई गुरविंदर सिंह पंछी ने कीर्तन गायन कर संगत को गुरबाणी के साथ जोड़ा

इस अवसर पर मीठे पानी की छबील एवं लंगर आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने लंगर व छबील का प्रसाद ग्रहण किया अधिक जानकारी देते हुए गुरुद्वारे के प्रधान शमिंदर सिंह और सचिव मनमोहिंदर सिंह ने बताया कि श्री गुरु अर्जन देव जी को गर्म तवी पर बिठाकर शहादत दी गई थी उनकी शहादत को याद करते हुए आज शहीदी दिवस उजाला साहब संपूर्ण में मनाया गया उन्होंने कहा कि हमें सबको गुरु साहब के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए और अपने देश व धर्म की खातिर सब कुछ कुर्बान करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए उन्होंने कहा