सोलन में पहली बार लड़कियों की अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। प्रतियोगिता 27 से 30 अक्तूबर तक सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित होने जा रही है। इसमें प्रदेशभर से 600 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल करेंगे।बुधवार को इस प्रतियोगिता को लेकर उच्च शिक्षा विभाग सोलन के कार्यालय में बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रतियोगिता को लेकर अंतिम रूपरेखा तैयार की गई। यह जानकारी उच्च शिक्षा विभाग सोलन के उपनिदेशक जगदीश नेगी ने दी।