सोलन नगर निगम की मेयर पूनम ग्रोवर और पूर्व मेयर की सदस्यता खत्म
प्रिंसिपल सेक्रेटरी यूडी ने जारी किए आदेश
काफी समय से चल रहे विवाद पर आज दो पार्षदों की सदस्यता चली गई। अब दोनों उच्च न्यायालय जायेंगे।
विदित है कि नगर निगम सोलन की कांग्रेस की बगावत थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां महापौर और उपमहापौर चुनाव में बागी गुट में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को तगड़ा झटका दिया था, वहीं अब बागी गुट को सत्ता से बाहर करने में कांग्रेस के अन्य पार्षद जुट गए थे। कांग्रेस पार्षदों ने नव निर्वाचित महापौर समेत पूर्व महापौर, उपमहापौर और 2 पार्षदों के खिलाफ नगर निगम आयुक्त को पत्र सौंपा था। उसमें उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए महापौर समेत अन्य तीनों पार्षदों की सदस्यता रद्द करने के लिए लिखा था।
उन्होंने तर्क दिया था कि निगम के महापौर चुनाव में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी दिया था, मगर इसमें कांग्रेस के पैनल पर चुनाव लड़े चार पार्षदों ने भाजपा को समर्थन दिया। ऐसे में उन्होंने अब उक्त पार्षदों की सदस्यता रद्द करने की मांग उठाई है। बताया जा रहा है कि निगम आयुक्त ने पत्र को उच्चाधिकारी को भेज दिया था। जिस पर अब कार्यवाही हुई है और दो की सदस्यता रद्द हो गई है