सोलन का कुष्ठ रोग अस्पताल लोहांजी जहां 12 बजे तक हुआ 100% मतदान

Spread the love

सोलन में स्थित कुष्ठ रोग अस्पताल लोहांजी में 12 बजे तक 100% मतदान हो चुका है यहां पर पांच मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाना था, यह वह लोग हैं जो यहां पर अस्पताल में उपचाराधीन है कोई सिरमौर जिला से संबंध रखता है कोई मंडी कोई रामपुर तो कोई किन्नौर यहां पर लोगों ने ऐसे लोगों को मतदान करने का संदेश दिया है। जो वोट न देने का बहाना बनाते हैं इन लोगों का कहना है कि वह हर बार अपने वोट का इस्तेमाल करते हैं और चाहते हैं की ऐसा नेता ऐसी सरकार चुनकर आए जो लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर सके।

इन मतदाताओ में परगो देवी, अमर सिंह, ब्रजलाल, सोहन लाल और अमर सिंह शामिल है।