सुंदरनगर में सड़क पर पलटी पिकअप, एक की मौत

Spread the love

बीएसएल पुलिस थाना के तहत निहरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत घडोई के भाखा गांव में जीप के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार निहरी पुलिस चौकी की टीम को शनिवार देर शाम सूचना मिली कि भाखा गांव में जीप (HP 31 बी-3466) अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग पर पलट गई है, उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर भेज दिया गया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र खेमराज गांव के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पिकअप जीप पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।