झुंगी में वेटनरी फार्मासिस्ट ने सुबह कार्यालय में फंदा लगाकर जान दे दी है। दूसरा कर्मचारी जब कमरे में पहुंचे तो उन्होंने फार्मासिस्ट को फंदे से लटका हुआ पाया। पुलिस चौकी में इस बारे सूचना दी। डीएसपी सुंदरनगर सहित निहरी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है। मृतक की शिनाख्त ध्यान सिंह (40) पुत्र गौरीदत्त निवासी खलौहट डाकघर ब्रोहकड़ी तहसील निहरी के रूप में हुई है। मृतक अपने पीछे दो बेटियां, एक बेटा और पत्नी को छोड़ गया है।