सर्च ऑपरेशन के पांचवें दिन सुन्नी डैम के नजदीक मिले दो श#व

Spread the love

समेज त्रासदी के बाद से चल रहे सर्च ऑपरेशन के पांचवें दिन सोमवार सुबह सुन्नी डैम के करीब डोगरी से दो शव बरामद हुए है। इसमें एक शव लड़की और एक शव पुरुष का हैं। लड़की का शव 14 से 17 साल की उम्र का बताया जा रहा है।अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने जानकारी  देते हुए बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सुन्नी के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा सर्च ऑपरेशन तीव्र गति से चला हुआ है। उन्होंने कहा कि लड़की का शव सही हालात में है। वहीं पुरुष का शव गंभीर रूप से क्षत-विक्षत है और उसके चेहरे की पहचान नहीं हो पा रही है। कुल्लू प्रशासन को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है।  सर्च ऑपरेशन लगातार चल रहा है और इसकी गति को तेज किया गया है। यह घटना समेज त्रासदी के बाद सर्च ऑपरेशन के पांचवे दिन सामने आई है।