शिमला में सैकड़ों लोगों ने निकाला सद्भावना मार्च, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की ली शपथ

Spread the love

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजाैली स्थित मस्जिद में कथित अवैध निर्माण को लेकर गरमाए मामले पर शुक्रवार सुबह माकपा, कांग्रेस व आप समेत सैकड़ों लोगों ने सद्भावना मार्च निकाल निकाला। इस दाैरान विभिन समुदाय के लोगों ने डीसी दफ्तर के बाहर रैली निकाली। इस दौरान शांति का संदेश लोगों को दिया। ये मार्च शेरे पंजाब से लोअर बाजार, नाज होते हुए निकला।इसके बाद सद्भावना रैली में शामिल लोग रिज मैदान पर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचे। यहां पर लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द, अमन-शांति व भाईचारे, राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने की शपथ ली।  मार्च में सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, पूर्व महापौर संजय चौहान, माकपा के पूर्व में विधायक रहे राकेश सिंघा, आप नेता राकेश अजटा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।