जिला मुख्यालय हमीरपुर में बाईपास रोड़ पर रविवार आधी रात को अज्ञात वाहन की टक्कर में भाजयुमो हमीरपुर के नेता सुनील शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई. इस सड़क दुर्घटना में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है.घायल युवक को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया.युवक की पहचान अनुराग पटियाल के रूप में हुई. बताया जा रहा है प्रारंभिक छानबीन में वाहन को ट्रेस कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को सुनील शर्मा व अनुराग पटियाल बाईपास रोड़ पर बंसत रिजार्ट के समीप मौजूद थे. इस दौरान तेजरफ्तार कार चालक ने दोनों को टक्कर मार दी. वहां पर मौजूद लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया.