चंबा, हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को राज्यपाल पंचायत भवन बनीखेत में आपदा प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की तथा दोपहर बाद डलहौजी से चंबा रवाना हुए।
इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्राप्त शुक्ल ने कहा कि हिमाचल में आई आपदा से चंबा, मंडी और कुल्लू जिला में भारी नुकसान हुआ है। पर प्रदेश का पूरा समाज एकत्र होकर जन सेवा के लिए अग्रिम भूमिका में आगे आया है, सामाजिक संगठनों द्वारा हजारों राहत कीटों का वितरण हुआ। प्रदेश में जिन लोगों ने अपने प्रिय जनों को खो दिया और अपनी जमीन ने खो दिया उनको भी विस्थापित करने का कार्य चल रहा है।
