राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निवास स्थान पर उनकी पत्नी के निधन पर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के हरोली स्थित घर पर उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान मुख्य सचिव भी उनके साथ विशेष तौर पर मौजूद रहे। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया। साथ ही दिवंगत प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री की फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।