सोलन, 27 सितंबर 2025: माया भारत जिला सोलन, युवा और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय दिलीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन में आज “यूथ टॉक” का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रोजेक्ट पॉइंट ओडिशा और सोलन एम्पावरमेंट एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर युवाओं को नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी कपिल बरसैंटा जी के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य व्यक्ति के रूप में डॉ. संग्राम केसरी और कनिष्क शर्मा ने युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। युवा और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के जिला माया भारत अधिकारी विपिन कुमार ने भी अपने विचार साझा किए और युवाओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस आयोजन में श्री शुभ्राओ राय, प्रज्वल शर्मा, अमित कुमार, दिव्यांशु और साहिल कश्यप सहित माया भारत के स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना था। हमें विश्वास है कि इस आयोजन से प्रेरित होकर युवा नशा मुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।