मेहंदी का रंग उतरने से पहले उजड़ गया सुहाग, सड़क हादसे में पति की मौत

Spread the love

उपमंडल में सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की 3 माह पहले ही शादी हुई थी। पत्नी के हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही सुहाग उजड़ गया। घटना के बाद क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है।  मृतक की पहचान सूरज (27) पुत्र दीपक कुमार जोगिंदरनगर के रूप में हुई है। व्यक्ति मार्केटिंग का काम करता था। शनिवार सुबह इसी सिलसिले में घरमेहड़ जा रहा था।

इसी दौरान जोगिंद्रनगर-मच्छयाल-सरकाघाट मार्ग पर आदर्श कॉलोनी के समीप बाइक स्किट होकर हादसे का शिकार हो गई। जिसमें व्यक्ति के सिर में गहरी चोटें आई। स्थानीय ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से व्यक्ति को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डी एस पी पधर लोकेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है।