मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दौलत राम चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री चौधरी का वीरवार को 78 वर्ष की आयु में देहावसान हो गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए दौलत राम चौधरी सदैव प्रयासरत रहे और उनके योगदान को क्षेत्र की जनता एक लम्बे समय तक याद रखेगी।
उन्होंने दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के साथ अपनी गहरी संवदेनाएं व्यक्त की।