‘मिस मंडी 2025’ व किड्स शो, डांस प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Spread the love

मंडी शहर में पहली बार एक अनोखी पहल की शुरुआत हो रही है। सम्सकरा द्वारा ‘मिस मंडी 2025’ के साथ-साथ किड्स शो और डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन का उद्देश्य मंडी की लड़कियों और बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है।‘मिस मंडी 2025’ में मंडी की युवतियां अपनी सौंदर्य और व्यक्तित्व के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। वहीं किड्स शो और डांस प्रतियोगिता में बच्चे अपने नृत्य और अन्य कौशलों का जादू बिखेरेंगे।सम्सकरा के संस्थापक निखिल वालिया ने कहा कि “हमारा लक्ष्य मंडी की प्रतिभाशाली युवतियों और बच्चों को वह मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ा सकें।”इस आयोजन के पीछे सम्सकरा के साथ स्ट्रिंग्स एंड स्टेप्स संस्था का भी सहयोग है। इसके संस्थापक अजय और ममता भाटिया ने कहा कि यह आयोजन जिला के युवाओं और बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। इस मौके पर उनके साथ प्रिया ठाकुर और अंकित वालिया ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम जिला की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देगा।