मां शूलिनी मेला : सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 12 से 14 जून तक होंगे ऑडिशन

Spread the love

मां शूलिनी मेला-2024 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए लोक कलाकारों के ऑडिशन की तिथियां निर्धारित कर दी गई है। यह जानकारी रविवार को यहां मेला अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव ने दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोक कलाकारों के ऑडिशन की तिथि 12 से 14 जून तक निर्धारित की गई है। ऑडिशन नगर निगम सोलन के हॉल में आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ऑडिशन के लिए कलाकारों को 11 जून तक आवेदन करने होंगे। आवेदन अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं ज़िला भाषा अधिकारी सोलन के कार्यालय में किया जा सकता है। आवेदन ई-मेल के माध्यम से भी किया जा सकेगा। स्थानीय एवं विभिन्न ज़िलों के लोक कलाकार अथवा सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति के लिए आवेदन ई-मेल adm-sol-hp@nic-in और dlosolan39@gmail.com पर कर सकते हैं।