जनपद में गांव की महिला ने अपने ससुर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया कि हाल-फिलहाल महिला अपने मायके में अपनी मां के पास रह रही है, वहीं उसके ससुराल पक्ष के लोग महाराष्ट्र में अपना कारोबार चलाते हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी, वहीं शादी के करीब 2 महीने के बाद उसके पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों द्वारा उस पर गहने और कैश लाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। महिला ने बताया कि उसकी मां ने अपनी हैसियत से बढ़कर किया है, लेकिन इसके बावजूद भी उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं



