सोलन जिला के नालागढ़ बद्दी उपमंडल के पहाड़ी क्षेत्र के करीब 25 ग्राम पंचायत का जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया से सर्वे करवाया जाएगा।
यहां के पहाड़ लगातार दरक रहे हैं इस कारण इन पहाड़ों पर बसे करीब 40 गांव का अस्तित्व खतरे में है। समय के साथ यह संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रकृति की ईस आपदा के आगे सभी बेबस नजर आ रहे हैं।

