विवेक शर्मा प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी द्वारा, जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारी जिला अध्यक्ष श्रीमती इंदु ठाकुर महामंत्री प्रियंका अग्रवाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मीरा आनंद व शकुंतला शर्मा ने संयुक्त बयान में प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए जिला सोलन के चायल क्षेत्र में हुए जगन्य अपराध पर कांग्रेस को घेर लिया है।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा इंदु ठाकुर ने पूछा कि आखिर सिलसिले वार महिलाओं पर अपराधों की संख्या क्यों बड़ रही है। अभी बद्दी के जगन्य अपराध का मामला सुलझा नहीं था के चायल में घटना घट गई। मुख्यमंत्री को स्वयं जनता के मध्य आकर के पूरे विश्व पर स्पष्टीकरण देना चाहिए अन्यथा भाजपा महिला मोर्चा आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को विवष होगा।
वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष शकुंतला शर्मा ने प्रतिभा सिंह सांसद को गुड़िया कांड की याद दिलाते हुए कहां आखिर कांग्रेस कानून व्यवस्था को लेकर जनता के प्रति कब उत्तरदाई होगी कांग्रेस की महिला नेत्रियों को अपील करते हुए कहा इन महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के विषय पर उन्हें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हमारा साथ देना चाहिए। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मीरा आनंद ने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन सुखू सरकार से मांगा है। वहीं जिला के महामंत्री प्रियंका अग्रवाल ने कहां अगर त्योहारों के दिनों में कानून व्यवस्था इतनी लचर है तो सामान्य दिनों में क्या स्थिति होगी। मंत्री नाटीयों में मस्त, जनता त्रस्त व कानून व्यवस्था पस्त होती दिख रही है। यह सुख की नहीं दुख की सरकार है। अपने बयान में प्रियंका अग्रवाल ने कहा की महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो हमें जल्द ही आंदोलन में आना पड़ेगा
जिला महामंत्री ने बताया कि कल जिला स्तरीय एक आपात बैठक का आयोजन सोलन में हो रहा है जिस पर इस घटना को लेकर के चिंतन मंथन भी किया जाएगा वह आगामी योजना भी तैयार की जाएगी।