भटोलीकलां में भीषण अग्निकांड, 19 झुग्गियां जलकर राख, तीन वर्षीय बच्ची जिंदा जली

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भटोलीकलां में भीषण अग्निकांड हुआ है। अग्निकांड में 19 झुग्गियां  जलकर राख हो गईं। वहीं तीन वर्षीय मासूम बच्ची भी आग में जिंदा जल गई।  झुग्गियों में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निकांड  झुग्गियों में माैजूद प्रवासी कामगारों का सामान भी राख हो गया।