बैहल में किया गया स्वास्थ्य मेले का आयोजन

Spread the love

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित खंण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन आज श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैहल में किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने की । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजना है कि साल में एक बार हर स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाए जहां लोगों के स्वास्थ्य की जांच हो और सरकार जो सुविधाएं लोगों को प्रदान की जा रही उनकी जानकारी लोगों को मिल सके।

उन्होंने कहा कि श्री नयना देवी जी क्षेत्र में स्वास्थ्य ब्लाॅक जिसे वर्तमान सरकार द्वारा खोला गया है जिसके तहत आज स्वास्थ्य केन्द्र बैहल में स्वास्थ्य मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है जिसमें लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ साथ हिम केयर कार्ड, आयुष्मान योजना के कार्ड, विकलांगता प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आर्युवेदा विभाग द्वारा योग सत्र भी चलाया जा रहा है जिसमें लोग योगा सिख सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार की योजना को लोगों तक पंहुचाने के लिए प्रचार सामग्री वितरित की जा रही है।

उन्होंने शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनियों के माध्यम से लोगों को सन्तुलित आहार खाने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि लोग स्वस्थ्य बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि करोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिसके लिए वह बधाई के पात्र है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा वर्करों ने भी करोना काल में अपनी महत्वपूर्ण सेवाऐं देने के लिए धन्यावाद भी किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश की कठिन भगौलिक परिस्थितियां होने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दूर दराज के क्षेत्रों में करोना वैक्सीन लगाने के कार्य को बखूबी निभाया जिसके फलस्वरूप हिमाचल प्रदेश करोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाने में प्रथम रहा। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान सैंकड़ों लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाकर स्वास्थ्य मेले का भरपूर लाभ उठाया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी  तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।