बस-बाइक की टक्कर में 27 वर्षीय युवक की मौ..त

Spread the love

पुराना मटौर के पास मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कांगड़ा से गगल की ओर जा रही एक निजी बस की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। बाइक सवार युवक, जिसकी उम्र लगभग 27 वर्ष बताई जा रही है और जो जवाली क्षेत्र का निवासी था, ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कांगड़ा पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत व जांच कार्य शुरू किया। पुलिस थाना कांगड़ा के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।