हिमाचल के कांगड़ा के देहरा में बड़ा हा#दसा हुआ है यहां पौंग बांध घाटी में स्थित शिव मंदिर की ट्राली की लिफ्ट टूट जाने से उसमें सवार चार व्यक्तियों में से दो की मौ#त हो गई ,दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घा#यल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पौंग बांध स्थित मंदिर में रविवार शाम 4 श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने के लिए आए इस दौरान ट्रॉली के टूटने से काफी ऊंचाई पर मंदिर होने की वजह से लिफ्ट काफी स्पीड में वापस आ गई। ट्रॉली के रैंप से टकराने से इसमें सवार चारों लोग नीचे गिर गए। इससे दिनेश बहल उनकी पत्नी सोनिका बहल भी रूप से घा#यल हो गए। पुलिस के मुताबिक अस्पताल ले जाते समय दोनों की रास्ते में मौ#त हो गई। वहीं उनका बेटा शुभबहल, अन्य व्यक्ति राजवीर गंभीर रूप से घा#यल हो गए। इनका मुकेरियां में इलाज चल रहा है। हा#दसे की सूचना मिलते ही संसारपुर टेरेस पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। श#वों का आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।