पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ससुर का निधन, जयपुर रवाना

Spread the love

संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के ससुर श्रीनाथ राव का वीरवार देर रात जयपुर में निधन हो गया है। अकस्मात निधन की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  धर्मशाला  से जयपुर रवाना हो गए हैं। वह शीतसत्र के अंतिम दिन मौजूद नहीं रहेंगे। अंतिम यात्रा आज दोपहर 1 बजे श्रीनाथ आवास 41, श्रीराम नगर बी नजदीक किराना स्टोर से निकाली जाएगी। सभी राजनैतिक दलों और नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।