हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार नशे के खिलाफ कार्यवाही में स्कूली छात्रों की महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सोलन पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा एक एक स्कूल को अडॉप्ट किया गया है जो आज दिनांक 03.04.2025 को गौरव सिंह, भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक जिला सोलन, हि0 प्र0 द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सुलतानपुर को गोद लेकर नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने और छात्र छात्राओं में अकेडमिक्स , खेल कूद, एनसीसी,एनएसएस, स्वास्थ्य आदि के प्रति रुचि विकसित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई । इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को नशे के खिलाफ दृढ़ संकल्पित बनाना तथा उनको इस सामाजिक बुराई से बचाना है।
इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों के साथ वन टू वन संवाद किया गया हमारा लक्ष्य युवा पीढ़ी को सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना है । इस पहल के तहत, पुलिस विभाग द्वारा पाठशाला प्रबंधन से पाठशाला में नियमित रुप से जागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार तथा साथ ही छात्रों को खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनके व्यक्तित्व विकास पर भी बल देने बारे अनुरोध किया गया । इस अवसर पर शिक्षकों से भी अपील की गई कि वे बच्चों के व्यवहार पर नजर रखें और किसी भी प्रकार के नशे की लत को रोकने में सहयोग करें । छात्रों को बिना संकोच के पुलिस विभाग के साथ अपने विचार साझा करने बारे भी प्रोतसाहित किया गया ।
इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी धर्मपुर व अन्य पुलिस अधिकारीगण, स्कूल प्रिंसिपल दया पंवार, स्कूल स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इसके साथ ही इस मुहिम में जिला पुलिस के अन्य अधिकारियों द्वारा निम्नलिखित विद्यालयों को अडॉप्ट किया गया है-
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार— GSSS Guggaghat
सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मेहर पंवार—GSSS Dharampur
उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार— GSSS Kandaghat
उप पुलिस अधीक्षक श्री अशोक चौहान—GSSS Kunihar
उप पुलिस अधीक्षक श्री संदीप शर्मा—GSSS Chandi Kashlog