पीएम मोदी आज कुल्लू में मनाएंगे दशहरा, हिमाचल प्रदेश को देंगे 3650 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Spread the love

PM  मोदी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है आज पीएम मोदी प्रदेश के कुल्लू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दशहरा महोत्सव में शिरकत करेंगे और भगवान रघुनाथ की रथयात्रा में भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश को 3650 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।

    

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिन में हिमाचल प्रदेश पहुंचेंगे। पीएम मोदी दोपहर में बिलासपुर के लुहणू मैदान पहुंचेंगे। पीएम मोदी मोदी बिलासपुर एम्स का लोकार्पण करेंगे और साथ ही कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। पीएम मोदी बिलासपुर से ही बंदला में निर्मित हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का भी लोकार्पण करेंगे।

    

पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी नालागढ़ से पिंजौर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन बनाने के कार्य का भी शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी बिलासपुर के बाद शाम को कुल्लू पहुंचेगे जहां उनके अंतरराष्ट्रीय दशहरा समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुल्लू का दशहरा देखने के साथ ही रघुनाथ रथयात्रा में भी शामिल होंगे।

     

पीएम मोदी के हिमाचल प्रदेश दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी अपने स्तर से तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद पीएम मोदी के हिमाचल प्रदेश दौरे को लेकर तैयारियों की कमान संभाल रखी है।