निगुलसरी में चलती कार परगिरे पत्थर, तीन लोग घा#यल

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर जारी है। प्रदेश किन्नौर जिले के निगुलसरी में गुरुवार देर शाम को चलती कार पर  पत्थर गिर गए। हादसे में तीन लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बीते कई दिनों से निगुलसरी में एनएच पांच पर सफर जोखिम भरा बना हुआ है। यहां पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। बीते दिनों भी हाईवे भूस्खलन के कारण बाधित रहा।