दो कारों की टक्कर में महिला की मौत, 10 वर्षीय बच्ची सहित 9 घायल…..

Spread the love

सदर थाना के त्यूड़ी में दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई है। जिसमें एक महिला की मौत जबकि नौ अन्य लोग घायल हुए है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह त्यूड़ी में दो कारों की आमने-सामने टक्कर हुई है। हादसे के समय दोनों कारों में 10 लोग सवार थे जो घायल हुए हैं। हादसे में 10 वर्षीय बच्ची समेत एक महिला को चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान उषा देवी (60) पत्नी यशपाल शर्मा निवासी रायंसेरी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरी जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि एक गाड़ी में पंजाब के लोग सवार थे, जबकि दूसरे गाड़ी में स्थानीय लोग थे।  एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि सड़क हादसे में एक महिला की मौत  व  9 लोगों के घायल होने की पुष्टि की हैं।