दिल्ली जा रही HRTC की बस हुई हादसे का शिकार, चालक समेत 10 यात्री घायल

Spread the love

हरियाणा के सोनीपत जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस हादसे का शिकार हो गई। सवारियों से भरी बस की टक्कर आगे चल रहे ट्रक से हो गई, जिसमें चालक समेत 10 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर डिपो की यह बस पालमपुर से दिल्ली जा रही थी। सुबह करीब पांच बजे जब बस बहालगढ़ फ्लाईओवर से गुजर रही थी, तभी आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। तेज रफ्तार में पीछे से आ रही HRTC बस नियंत्रण खो बैठी और ट्रक से जा टकराई।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।