हिमाचल प्रदेश की हाॅट सीट मंडी संसदीय क्षेत्र में बाॅलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ खासी बढ़त बनाई हुई है। ताजा अपडेट के मुताबिक कंगना ने 46,637 की बढ़त बनाई हुई है। कंगना ने 3,51,984 मत प्राप्त किए हैं, जबकि कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 3,05,347 वोट पडे़ हैं।नोटा के 3,720 मतों सहित अन्य प्रत्याशियों को 10,462 वोट प्राप्त हुए हैं। कंगना को 17 में से 13 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त मिली हुई थी। इसी बीच जीत को लेकर आश्वस्त कंगना रनौत ने घर के मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।