तकनीकी युवाओं के लिए बड़ा मौका, ITI में 16 दिसंबर को कैंपस इंटरव्यू

Spread the love

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन के प्रधानाचार्य अशरफ ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 दिसंबर को इस संस्थान के प्रांगण में ब्लू स्टार इंडिया लिमिटेड कालाअंब द्वारा कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा इस इंटरव्यू के माध्यम से आईटीआई पास इलेक्ट्रीकल, फिटर तथा अन्य तकनीकी व्यवसायों के 100 लड़कों व लड़कियों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को कम्पनी द्वारा 19,500 रूपये तथा शिक्षार्थी को 1600 रूपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कम्पनी की ओर से वर्दी, नाश्ता तथा दोपहर का भोजन निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।उन्होंने कहा कि आईटीआई पास प्रशिक्षणार्थियों के लिए अपना भविष्य संवारने का यह बेहतरीन मौका है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक आईटीआई पास लड़कें व लड़कियां इस कैम्पस इंटरव्यू का लाभ उठाए।