स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल 30 जुलाई, 2024 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। डॉ. शांडिल 30 जुलाई, 2024 को प्रातः 10.30 बजे सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुन्दल के रूढ़ा में ‘वन महोत्सव तथा पौधारोपण अभियान-2024’ में शामिल होंगे।
उधर, मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी 30 जुलाई, 2024 को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। संजय अवस्थी 30 जुलाई, 2024 को ग्राम पंचायत सरयांज के पमबाड में वन विभाग द्वारा आयोजित 75वें मण्डल स्तरीय वन महोत्सव की अध्यक्षता करेंगे।
मुख्य संसदीय सचिव तदोपरांत पमबाड में ही स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे।