डेज हेल्थ एंड ब्यूटी कंपनी में भड़की आ..ग, एक कामगार की मौ..त

Spread the love

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के थाना गांव में डेज हेल्थ एंड ब्यूटी कंपनी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां आग लगने के कारण 26 वर्षीय कामगार आशीष कुमार की झुलसने से मौत हो गई है। आशीष, जो यूपी के लखीमपुर जिले के अभयपुर गांव का निवासी था, कंपनी में डेढ़ माह पहले ही काम पर लगा था।सूचना मिलते ही एसडीपीओ अभिषेक और थाना प्रभारी देवराज मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। आग शाम सात बजे के आस-पास टैबलेट सेक्शन में लगी, जहां अन्य कामगार भी मौजूद थे। आग लगने पर सभी को बाहर बुला लिया गया, लेकिन आशीष को सूचना नहीं मिल पाई और वह आग की चपेट में आ गया।फायर ऑफिसर हेमराज ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन दमकल विभाग की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचने में देर हुई, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।