इसके अतिरिक्त पोषण अभियान से जिला समन्वयक विकास शर्मा ने व्यक्तिगत स्वच्छता और पोषण से संबंधित चलाई जा रही जिला चंबा में योजनाओं की जानकारी दी । नवजात तथा धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेर करने के लिए कहा l शिविर में चाइल्डलाइन समन्वयक कपिल शर्मा ने चाइल्डलाइन चंबा द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण रखा और बच्चों में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति तथा किशोरियों को समय पर परामर्श प्रदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई से बाल सरंक्षण अधिकारी अजय कुमार ,परामर्शदाता स्नेह शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता बबिता, निशांत, लेखाकार केशव , आउटरीच कार्यकर्ता रमन कुमार व बबली देवी आंगनवाड़ी सुपरवाइजर आंगनबाडी कार्यकर्ता व वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया ।