जिला पुलिस बद्दी ने वर्तमान चौक के पास अवैध खनन करते पकड़े एक जेसीबी और एक टिप्पर

Spread the love

जिला पुलिस बद्दी के अंतर्गत वर्तमान चौक के पास बद्दी पुलिस ने एक जेसीबी और एक टिप्पर को अवैध खनन करते हुए मौके से पकड़ा है और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच की जा रही है पुलिस का कहना है कि पहले माइनिंग एक्ट और चोरी का मामला दर्ज किया गया था लेकिन अब अवैध खनन कर रहे लोगों पर एनजीटी के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है और उसी के तहत आगामी जांच की जा रही है।

 जानकारी देते हुए एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि वर्तमान चौक पास अवैध खनन किया जा रहा है तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची उन्होंने मौके से अवैध खनन कर रहे एक जेसीबी और एक टिप्पर को पकड़ा है और अपने कब्जे में ले लिया है अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस एनजीटी के नियमों अनुसार कार्रवाई कर रही है और उन्होंने सभी क्षेत्र के थाना प्रभारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं कि कहीं पर भी दिन हो या रात हो अगर अवैध खनन हो रहा है तो उस पर मौका पर पहुंचकर कार्रवाई की जाए उन्होंने कहा कि अवैध खनन को लेकर जिला पुलिस सख्त है और किसी को भी अवैध पर बक्सा नहीं जाएगा।