जम्मू-कश्मीर के डोडा में आया भूकंप,4.1 की रही तीव्रता

Spread the love

जम्मू-कश्मीर में शनिवार सुबह रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया. इस भूकंप की वजह से अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है. भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 5 किलोमीटर की गहराई में था.

जम्मू-कश्मीर में शनिवार सुबह भूंकप के झटके महसूस किए गए. राज्य में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई. जानकारी के अनुसार इस भूकंप की वजह से अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है. भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 5 किलोमीटर की गहराई में मापा गया.