छत्तीसगढ़ मलखंब में बना ओवर आल चैंपियन, प्रदेश के नाम 16 पदक

Spread the love

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में छत्तीसगढ़ मल्लखंब खिलाड़ियो ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ की झोली भर दी।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में छत्तीसगढ़ मल्लखंब खिलाड़ियो ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ की झोली भर दी। खेलो इंडिया उज्जैन मध्यप्रदेश में व्यक्तिगत उपकरण रोप मलखंभ में बालक खिलाड़ी राकेश कुमार वरदा ने 8.50 अंक लेकर रजत एवं संतोष सोरी 8.30 अंक के साथ कांस्‍य पदक जीते हैं। शुक्रवार को राकेश कुमार वरदा ने आल ओव्हर इंडिया उपकरण चैंपियनशिप में 8.85 अंक के साथ स्वर्ग पदक तथा मोनू नेताम ने 8.70 अंक अर्जित कर कांस्य पदक पर कब्जा किया।

गौरतलब है कि उज्जैन में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में 7 फरवरी को सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए 201.25 अंक अर्जित कर छत्तीसगढ़ के महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों ने टीम चैंपियन का खिताब अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया था। इस प्रकार छत्तीसगढ़ के महिला एवं पुरूष मलखंभ खिलाड़ियों ने अच्छा खेल प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत एवं 14 कांस्य जीतकर कुल 16 पदकों की झड़ी लगाकर छत्तीसगढ़ की झोली भर दिया। यह समस्त 2.5 करोड़ छत्तीसगढ़ियों के लिए गर्व की बात है। छत्तीसगढ़ मलखंभ टीम के महाप्रबंधक प्रेमचंद शुक्ला, प्रबंधक पुष्कर दिनकर, बिसन कसेर कोच मनोज प्रसाद एवं पूनम प्रसाद एवं तकनीकी अधिकारी डा. राजकुमार शर्मा, छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के संरक्षक एवं भूतपूर्व बीडीए अध्यक्ष अनिल टाह तथा उपाध्यक्ष राजा सरकार, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह ने टीम को बधाई देते हुए उनके उज्‍जवल भव‍िष्‍य की कामना की है।