चूड़धार यात्रा पर जा रहे हैं एक 44 वर्षीय यात्री की हार्ट अटैक से मौ#त की दुखद खबर मिली है। पुलिस टीम ने व्यक्ति को सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृ#त घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार (44) पुत्र खराती लाल निवासी दौलतपुर, पठानकोट पंजाब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृ#तक चौपाल में दुकान चलाता था।पुलिस ने बताया कि शनिवार को चूड़धार यात्रा पर जा रहे मृ#तक राजेश कुमार को कालीबाग के समीप दिल का दौरा पड़ गया। इस दौरान राजेश के साथ उसकी पत्नी भी मौजूद थी। पत्नी ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राजेश को सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।डीएसपी सुशांत शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यात्रा पर जाने से पहले अपना मेडिकल चेकअप जरूर करवा लें। यदि कोई व्यक्ति अस्वस्थ है तो यात्रा न करें।