आनी उपमंडल के करशैईगाड़ में एक मकान जलकर राख हो गया है। इसमें लाखों रुपए के नुकसान होने की जानकारी है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करशैईगाड़ के गांव बनाये में यह आगजनी की घटना पेश आई है। आगजनी की घटना से सुखदेव का परिवार बेघर हो गया है। चूंकि घटना देर शाम को पेश आई लिहाजा आसपास के लोग आग पर काबू नहीं पा सके। आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी जिस कारण मकान को जलने से नहीं बचाया जा सका। घटना के बाद स्थानीय बार्ड पंच रक्षा देवी व आस-पास के लोग इकट्ठा हुए और इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी है।