कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक विक्कू 4887 मतों से जीते

Spread the love

प्रदेश मे 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में कांग्रेस का प्रर्दशन बेहतर रहा है। कांग्रेस ने कुटलैहड़ में हुए उपचुनाव में भी जीत हासिल की है। बता दें कि कुटलैहड़ में कांग्रेस ने विवेक शर्मा (विक्कू) को भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार (भुट्टो) के खिलाफ मैदान में उतारा था। इस उपचुनाव में भाजपा व कांग्रेस के अलावा दो आजाद प्रत्याशी भी मैदान में थे। विवेक शर्मा (विक्कू) ने 35728 मत हासिल किए व देवेंद्र कुमार (भुट्टो) को 30841 मत प्राप्त हुए।