कसौली मंडल के सुल्तानपुर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया

Spread the love

आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कसौली मंडल के सुल्तानपुर बूथ पर पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजीव सैज़ल ने बूथ अध्यक्ष सुल्तानपुर मोहिंदर ठाकुर के घर पर पार्टी का घ्वज लहराया। डॉक्टर राजीव सैज़ल के द्वारा बूथ के कार्यकर्ता के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बूथ के त्रिदेवों को समानित किया गया।  और अपने सम्बोधन में बूथ के सभी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावो के लिये आज से ही काम मे लगने को कहा। इस बैठक में जिला सहकारी प्रकोष्ठ के संयोजक यशपाल ठाकुर , मंडल उपाध्यक्ष राजीव ठाकुर , महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती सपना पराशर जी, गौरव ठाकुर , रोहित चंदेल , श्रीमति अर्चना वर्मा ,श्रीमती सीमा रानी , बलदेव सिंह ठाकुर , शमशेर सिंह ठाकुर, रमन वर्मा , संजय वर्मा जी, विजय ठाकुर रमेश शर्मा व बूथ के वरिष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।