सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में विशेष प्रचार अभियान के तहत विभाग के साथ संबद्ध निजी नाट्य दलों द्वारा में विभिन्न विकासखंडों की ग्राम पंचायतों के लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
अभियान के तहत आज विकासखंड चंबा की ग्राम पंचायत चण्डी व चकलू, विकासखंड तीसा के तहत ग्राम पंचायत सत्यास व मगंली , विकासखंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत उटीप व लुडडू और विकासखंड सलूणी की ग्राम पंचायत बाड़का व भजोत्रा, विकास खंड भरमौर की ग्राम पंचायत गरोला व उलांसा में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
