कब्रिस्तान में मिला अज्ञात श#व ,ह#त्या का केस दर्ज

Spread the love

राजधानी के छोटा शिमला थाने के अंतर्गत कनलोग में कब्रिस्तान में खून से लथपथ मिले अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। शव बरामदगी से इलाके में सनसनी फैल गई है। छोटा शिमला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। पिछले कल रविवार को शव कब्रिस्तान में खून से लथपथ मिला। सिर, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। डीएसपी अमित ठाकुर के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर तथ्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना किया। अब तक कि जांच में सामने आया है कि युवक को मौत के घाट उतारा गया है। हालांकि पहले यह माना जा रहा था कि उसकी गिरने से मौत हुई है।